24 किलो गांजा के साथ तस्करी करते पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
बस्तर / छत्तीसगढ़
अपराध नियंत्रण के उदेश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के दो संदिग्ध व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम राहुल साहू एवं कृष्णा सेन दोनो निवासी मध्य प्रदेश का होना बताये। जिनके सामान की तलाशी लेने पर जिनके पास 24 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया एवं पूछताछ पर उसके द्वारा उडीसा से छत्तीसगढ होते हुए मध्य प्रदेश की ओर गांजा की तस्करी करना स्वीकार किये। संदेही राहुल साहू एवं कृष्णा सेन का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी कृष्णा सेन , राहुल साहू के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 24 किलोग्राम गांजा, 03 मोबाईल, नगद 2500/-रूपये एवं अन्य कागजात जप्त किया गया है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 01 लाख 20 हजार रूपये आंकी गई है।

















