चोरी के समान के साथ दो चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार वही दो अभी भी फरार बताये जा रहे है
आप को बता दे कि मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के बदन सिंह मोहल्ला निवासी राजेन्द्र श्रीवास्तव थाना में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई की दिनांक 1 जुलाई को प्रार्थी की लड़की की शादी हसदेव इन होटल में थी जिसमे पूरे परिवार व रिस्तेदार हसदेव इन होटल में थे इसी दौरान रात्रि लगभग 2 बजे से 8 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर में रखी अलमारी का लॉकअप तोड़कर अलमारी में रखा 8 जोड़ी चांदी की पायल , बिछियां , सोने का सेट ,शर्ट पेंट 8 जोड़ी खराब पड़ा दो नग मोबाइल ,जेवरात ले कागज ,एटीएम ,पेन कार्ड सहित शादी में मिले एक लाख 25 हजार रुपये कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गये । रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना को गई व उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम बना कर जांच शुरू की गई जिसमें संदेही सलभ तिवारी उर्फ मोंटू ,शनि दुबे उर्फ सीत कुमार को बिलासपुर से लाकर पूछताछ किया गया जिसमें जुर्म कबूल किया गया व चोरी का माल बरामद किया गया वही दो आरोपियों की पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है पकड़ाये आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया

















