भारी मात्रा में कबाड़ से भरी ट्रक को परिवहन करते पुलिस ने किया जप्त
कोरिया/ जिला कोरिया के वर्तमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अवैद्य कबाड़ एवं समस्त प्रकार के अवैद्य कारोबार एवं कारोबारियों पर सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां कोरिया पुलिस प्रशासन सशक्त हुए कड़ी जांच पड़ताल एवं कार्यवाही भी कर रही है।

इसी संबंध में पोंड़ी थाना अंतर्गत नागपुर चौकी द्वारा परिवहन कर रहे मिनी ट्रक में भारी मात्रा में लोड अवैद्य लोहे कबाड़ के भंडार को जब्त कर लिया गया है।
मामला पुलिस चौकी नागपुर अंतर्गत क्षेत्र नागपुर का बताया जा रहा है, जहां बीती रात चौकी प्रभारी राकेश शर्मा को
मुखबिर से जानकारी मिली कि,
लोहे के कबाड़ से भरी हुई अवैद्य ट्रक परिवहन कर रही थी, जिस पर नागपुर पुलिस चौकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन सहित कबाड़ जब्त कर लिया गया है।

ट्रक चालक से इसके संबंध में जानकारी मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार के दस्तावेजों को दर्शाया नहीं गया जिस पर पुलिस को शक होने पर ट्रक को जप्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लिया गया, अभी तक यह कबाड़ एवं ट्रक के मालिक का पता नहीं चल पाया है, पुलिस संपूर्ण मामले की छानबीन कर रही है और कहा जा रहा है कि जल्द ही इस ट्रक एवं कबाड़ के मालिक का भी पता लगाया जाएगा।









-Banner.jpg)








