दूध के डब्बे से निकला अवैध शराब पुलिस ने किया जप्त
कोरिया जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समस्त थाना चौकी प्रभारियों को जिले मैं अवैध सट्टा, जुआ, अवैध शराब, कबाड़, के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर पूरी तरह से अवैध का कारोबार बंद कराने के दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके परिपेक्ष में थाना झगराखाड़ में स अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
विओ - आप को बता दे कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों ने मध्य प्रदेश से कोरिया जिले में अवैध रूप से शराब तस्करी करने का नया तरीका अपना कर दूध रखने के बड़े-बड़े कंटेनर लेकर लोहे के एंगल पट्टियां अपने मोटरसाइकिल के पीछे में लगवा कर कोरिया जिले से लगे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी, कोतमा की शराब दुकानों से शराब लेकर दूध के कंटेनरों में भरकर कोरिया जिले में खपाने की जानकारी सूचना थाना प्रभारी झगराखाड़ प्रदुमन तिवारी को मिलने पर उनके द्वारा अपने अधीनस्थ थाने के अधिकारी- कर्मचारियों को अवैध शराब पतासाजी करने के लिए लगाया गया था, तथा मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की थाना बिजुरी मध्य प्रदेश बड़तराई अंग्रेजी शराब दुकान से एक व्यक्ति हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16-D- 8041 नीले रंग के दो बड़े पीछे लगे कंटेनर में अग्रेजी शराब रख कर खोगापानी,झगराखांड़ होते हुऐ मनेद्रगढ़ तरफ अवैध शराब खपाने के लिऐ मनेंद्रगढ़ की ओर जाने वाला है प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी प्रद्युम्न तिवारी अपने टीम के साथ मुखबिर के बताऐ स्थान झगराखाड़ रेलवे फाटक के पास घेराबंदी करने पर बिजुरी मध्य प्रदेश की तरफ से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 डी 8041का चालक मोटरसाइकिल के पीछे नीले रंग के दो दूध वाले बडे़ कंटेनर रखे हुए आया,जिसे रोक कर चेक किया गया चेक करने पर दोनों कंटेनरों में कुल -180 पाव गोवा अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा- 32 लीटर 400 मिलीग्राम है कीमती-₹18.900/रुपये तथा अवैध शराब परिवहन में उपयोग की गई,हीरोहोंडा मोटरसाइकिल क्रमांक-C.G.16-D-8040 को जप्त कर आरोपी अजय सेन पिता अम्बिका प्रसाद सेन उम्र-21वर्ष निवासी-लेदरी बड़ी दफाई थाना झगराखांड़ के
विरुद्ध अप.क्र.269/2021धारा 34(2 )आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया

















