गल्ला व्यापारी के घर हुई जेवर सहित आठ लाख की चोरी का पुलिस ने किया मामले का खुलासा
मरवाही / छत्तीसगढ़
मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।जहां 5 जुलाई की दरमियानी रात गल्ला व्यापारी अशोक गुप्ता के घर में चोरी हुई उस रात वह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर गए थे वापस आने पर उन्हें जानकारी लगी की घर से ₹-400000 नकद एवं ₹-400000 के कीमती जेवर घर से चोरी हो चुके हैं ।पुलिस ने मामले की पतासाजी के दौरान पता लगाया आरोपी शिवम गुप्ता कुछ गहने को बेचने का प्रयास कर रहा है इस पर पुलिस ने शिवम गुप्ता से पूछताछ की और मामला सामने आया पुलिस ने शिवम गुप्ता राजकुमार दुबे नीरज द्विवेदी को ₹ 80 हजार नगद एवं चार लाख के जेवर सहित गिरफ्तार किया आरोपियों ने शेष ₹ 3 लाख बिस हजार जुए में हारना और खर्च करना बताया ।तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार कर लिया गया है।

















