पुलिस ने दो आरोपियों को एक कार में गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है
राजनांदगांव/ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव की दिशा निर्देश अनुसार जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्दे नजर पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.... इसी क्रम में आज सिटी कोतवाली पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है जहां पुलिस ने दो आरोपियों को एक कार में गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है.... पकड़े गए आरोपी सबास खान और अली खान के कब्जे से पुलिस ने लगभग 44किलो 470ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित लागत 3लाख 52हजार है को जप्त किया है.... वहीं पुलिस द्वारा पूरे मामले में आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के कार्यवाही की जा रही है....

















