स्पा सेंटर हो रहा देहव्यापार पुलिस का पड़ा छापा

स्पा सेंटर हो रहा देहव्यापार पुलिस का पड़ा छापा

16-Jun-2025    4:03:51 pm    112    सावन कुमार- संपादक

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटरों में संचालित देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक विशेष टीम का गठन किया था।और सूर्या मॉल पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मॉल स्थित स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग की,जहां अनैतिक देह व्यापार किया जाता था।।
 
पुलिस को छापे के दौरान  स्पा की संचालिकाओ सहित कुछ ग्राहकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आपत्ति जनक वस्तुएं सहित तीन मोबाईल फोन भी ज़ब्त किए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की तहत  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही एलोरा स्पा पर भी पुलिस ने संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर उसकी संचालिका पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जिसके बाद उसको न्यायालय में पेश किया जाएगा। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया किया पुलिस की यह कार्रवाई जनहित और महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है। साथ ही पुलिस ने संदेश दिया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने में कोई ढिलाई नहीं रहेगी, ताकि आम लोगों का विश्वास पुलिस पर कायम रहे।दुर्ग पुलिस ने लोगों से भी अपील किया है कि वे ऐसी संदिग्ध या अनैतिक गतिविधियों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने पर दें, ताकि उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।