पुलिस ने किया गुम हुये अठारह लाख रुपये का मोबाइल रिकवर
जांजगीर चांपा – पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में आम नागरिकों के गुम हुये लगभग अठारह लाख रुपये वेस कीमती विभिन्न कंपनियों के 104 एंड्रॉयड मोबाइल फोन को रिकवर कर कैम्प लगा लोगों को वापस किया गया। मोबाइल पाकर आम लोगो के चेहरे में पुलिस के प्रति विश्वास की झलक देखने को मिली। बताते चलें जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉयड फोन गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था , जिसे सायबर सेल भेजकर खोजबीन किया जा रहा था।
सायबर सेल द्वारा जिले में गुम हुये मोबाइल की सूचना को सभी थाना/चौकी से एकत्र कर बरामद करने का अभियान चलाया गया। आम नागरिकों के मोबाइल गुम की सूचना पर सायबर सेल द्वारा कुल 104 एंड्रॉयड मोबाइल सेट बरामद किया गया। इस अभियान के तहत जिले के अलावा रायपुर , राजनांदगांव , दुर्ग – भिलाई , बेमेतरा तथा अन्य स्थानों से सायबर सेल द्वारा 104 गुम एंड्रॉयड मोबाइल सेट बरामद किया गया , जिसकी कीमत करीबन अठारह लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी/ कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आम नागरिकों को अपने मोबाइल फ़ोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर वापस करने से सभी ने जांजगीर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है। मोबाइल फोन रिकवर करने के साथ ही जांजगीर चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखें।
ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार , मेला , मंड़ई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करे। यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे। किसी भी दुकानदार द्वारा बिना बिल दिये जिसमे आईएमईआई ना लिखा हो ऐसा मोबाइल उनसे कतई ना खरीदे। हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो। इस तरह के कृत्य में शामिल होना पाये जाने से कड़ी कार्यवाही किया जाता है।









-Banner.jpg)








