पुलिस ने दो गांजा तस्करों के कब्जे से 11 लाख रूपये के 2 क्विंटल 31 किलो गांजा किया जप्त
रायगढ की सिटी कोतवाली पुलिस ने आज दो गांजा तस्करों को दबोचने में कामयाबी पाई है।गांजा तस्करों के खिलाफ छिड़े अभियान में आज सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम मुख्य मार्गो की नाकेबंदी कर चेकिंग में थी।इसी दौरान उर्दना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकवाने पर भी जब कार नही रुकी तो पीछा कर कार को रूकवाया गया फिर तलाशी ली गई।चेकिंग के दौरान 2 क्विंटल 31 किलो गांजा को पैकेट में रखा गया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया की गांजा की खेप पत्थलगांव ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

















