आदिवासियों, दलितों पर मारपीट और अत्याचार करना बंद करे पुलिस :_रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया
बैकुंठपुर :_ जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने पत्र लिखते हुए कोरिया एसपी को शिकायत किए है की पुलिस सहायता केंद्र बचरा पोंडी में पदस्थ SI ओम प्रकाश दुबे तथा आरक्षक महेंद्र तिवारी के द्वारा बिना सर्च वारंट के जबरन एक आदिवासी महिला के घर घुस कर मारपीट और जातिगत गाली गलौच किया,पीड़िता के अनुसार उसको जूता से मारा गया और हाथ में खून निकल रहा है। रेणुका सिंह ने बताया की ऐसे

निकमे पुलिस वाले जो एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते है ऐसे पुलिस वाले के ऊपर सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कार्यवाही करते हुए तुरंत बर्खास्त करे और तत्काल प्रथमिकी दर्ज करते हुए दोनों पुलिस वालो को जेल में बंद करें।


















