थाना सिमगा पुलिस द्वारा ग्राम गणेशपुर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
● थाना सिमगा पुलिस द्वारा ग्राम गणेशपुर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
● आरोपी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रू को किया गया जप्त
थाना सिमगा पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 01/07/2024 को थाना सिमगा से प्रआर अरविंद राय तथा आरक्षक 708,348,480 की पुलिस टीम द्वारा ग्राम गणेशपुर आरोपी के घर के सामने में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे 01 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से कीमती ₹6000 मूल्य का 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजने की तैयारी की जा रही है।
आरोपी- प्रदीप उम्र 56 साल निवासी गणेशपुर थाना सिमगा










-Banner.jpg)







