ब्राउन शुगर के साथ आरोपियों को पोंड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरिया जिले में लगातार पुलीस प्रशासन नशे के अवैध कारोबार को रोकने का प्रयास कर रही है इसी तारतम्य में पोंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्राउन शुगर बिक्री करने के फिराक में 2 युवकघूम रहे हैं , जिसकी सूचना थाना प्रभारी द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों को दिया गया जिनके मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम सूचना तस्दीक कर आरोपियों के घेराबंदी के लिए रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना तस्दीक किया गया तो पोंडी मे अम्मू कुमार एवं राजिंदर सिंह को मोटरसाइकिल में सड़क किनारे देखा गया जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे घेराबंदी कर दोनों को पकड़ कर गवाहों के समक्ष तलाशी लिया गया, तो अम्मू कुमार के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर वजन 2.61 ग्राम कीमती 25,000 रुपये करीब का बरामद हुआ तथा राजिन्दर सिंह के पास से एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक लाइटर बरामद हुआ, प्रकरण में बरामद ब्राउन शुगर इलेक्ट्रॉनिक छोटा तराजू एक नग लाइटर परिवहन में प्रयुक्त वाहन प्लेटिना क्र.CG 16 D 0637 नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत जप्त किया गया प्रकरण में आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में नवपदस्थ थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहा.उप निरी. विनय तिवारी
प्रधान आर. समरीत मरावी आरक्षक शहबाज, निर्भय नारायण, सुशील भगत, रियाजुद्दीन, हेमंत , प्रभात, सुनील रजक, मनोज, बाबूलाल एनसीओ अजय दुबे का विशेष योगदान रहा।

















