अवैध कबाड़ से लोड पिकअप को पोंडी पुलिस ने किया जप्त,..एसईसीएल चिरमिरी की देखरेख के अभाव में हो रही चोरिया
चिरमिरी/छत्तीसगढ़
जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाली काले हीरे की नगरी चिरमिरी शहर पूरी तरह से कोयले का शहर है जो कि एसईसीएल द्वारा संचालित है जहां असीमित कोयला की कई बंद खदानें हैं खदानों में उपयोग होने वाला लोहा जिसे चोरों द्वारा काटकर एवं उखाड़ कर दिनदहाड़े या रात में गाड़ियों से लोड करके ले जाया जाता है जानकारी के मुताबिक कई बार देखा गया है कि चोरी किए हुए सामानों को एसईसीएल के कर्मचारियों द्वारा पहचानने से इनकार भी कर दिया जाता है यह क्यों किया जाता है यह तो हम नहीं जानते पर कहीं ना कहीं इस प्रकार की चोरियों को एसईसीएल द्वारा लापरवाही कहना कोई गलत नहीं होगा कि हम अपने सामानों की रक्षा क्यों नहीं कर पाते

आपको बता दे की चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कबाड़ का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिसे एसईसीएल की लापरवाही ही कहा जा सकता है जिसमें पुलिस जो अपना काम कर रही है वह तो कर ही रही है एसईसीएल को भी अपने सामानों की सुरक्षा करनी चाहिए जबकि सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं बावजूद खदानों से एवं स्टोर रूम से सेंध मारकर ताला तोड़कर यह चोरियां आखिर कैसे संभव है।पोड़ी पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि अवैध कबाड़ के साथ एक पि कअप पर हो पार किया जा रहा तवी मौके पर जाकर पोड़ी पुलिस ने पिकअप को अपने हिरासत लिया गया जिसका नंबर.CG16CH1553. वही मौके से पिकअप सवार लोग फरार हो गए पुलिस पिकअप के मालिक की पतासाजी कर रही है और अवैध कबाड़ सहित पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। कबाड़ लगभग 1.5 टन बताया जा रहा है जिसकी कीमत 65000 से 62000 तक है फिलहाल पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।

















