मंत्री रामविचार नेताम के बंगले में धूमधाम से मनाया गया पोरा तिहार, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मंत्री रामविचार नेताम के बंगले में धूमधाम से मनाया गया पोरा तिहार, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

23-Aug-2025    5:19:34 pm    41    Anita nishad

 रायपुर:

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और महत्वपूर्ण लोक पर्व पोरा तिहार का भव्य आयोजन आज मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास पर संपन्न हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन में मंत्री सहित वरिष्ठ जन और अधिकारी मौजूद रहे।

 

मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि पोरा तिहार हमारी संस्कृति, खेती-किसानी और पशुपालन के महत्व को दर्शाता है। इस तिहार में किसान भाई अपने पशुधन की पूजा-अर्चना कर समृद्धि, खुशहाली और सुख-शांति की कामना करते हैं।

यह पर्व छत्तीसगढ़ की ग्रामीण परंपराओं का सजीव उदाहरण है, जो जीवन और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है।