अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान दिवस में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन
बैकुण्ठपुर दिनांक - कोरिया जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर संविधान दिवस मनाया गया। जिले की कलेक्टर एवं महात्मा गांधी नरेगा की जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार कोरिया जिले के सभी 74 अमृत सरोवरों के तट पर आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने संविधान के मूल उद्देशिका का वाचन किया और अपने मूल कर्त्तव्यों और अधिकारों पर चर्चा हुई। सभी अमृत सरोवरों में संविधान दिवस मनाए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आज 26 नवंबर को जिले में सभी अमृत सरोवर तटों पर संविधान दिवस का आयोजन किए संबंधी पत्र जारी किया गया था इसके तारतम्य में संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। सबसे प्रमुख तौर पर सभी जगहों में संविधान की मूल उद्देशिका का वाचन किया गया। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि संविधान दिवस मनाए जाने का मूल उद्देश्य है कि आम नागरिक भारत के संविधान के बारे में जाने और समझें। सभी को अपने मूल अधिकार और कर्त्तव्यों के संबंध में जानकारी आवश्यक है। देश की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है कि भारत के हर नागरिक को इसकी जानकारी हो। आज अमृत सरोवरों के तट पर प्रथम पहर ग्यारह बजे से संविधान के उद्देशिका के मूल पाठ कर आयोजन प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच व अन्य जनप्रतिनिधि व समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।










-Banner.jpg)







