प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में अनीता, नारायण कोंगनापल्ले को रजत पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में अनीता, नारायण कोंगनापल्ले को रजत पदक जीतने पर बधाई दी

28-Oct-2023    1:29:13 pm    71    Ibtesam Deshmukh

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज  हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों की रोइंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अनीता और नारायण कोंगनापल्ले को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने उनके टीम वर्क और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने देश को गर्व से भर दिया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"अनीता और नारायण कोंगनापल्ले को रोइंग - पीआरमिक्स्ड डबल स्कल्स स्पर्धा में उनके असाधारण रजत पदक के लिए बधाई।

उन्होंने टीम वर्क और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया हैयह उपलब्धि देश को गर्व से भर देती है।”