प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भिलाई आई. आई. टी. का उद्घाटन
इस्पात नगरी भिलाई मे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी के निर्माणाधीन भवन का कार्य लगभग पुरा होने को है,जिसका लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो होना है ।।।
छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के भिलाई मे बना पहला आईआईटी बनकर लगभग तैयार हो चुका है,आपको बता दे की
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आईआईटी का उद्घाटन बहुत जल्द कर सकते हैं,जिसको लेकर आईआईटी प्रबंधन भी जी जान से तैयारियों में जुट गया है,आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने मीडिया को जानकारियां देते हुए बताया की,छत्तीसगढ़ का पहला आईआईटी भिलाई में बनकर पूर्णता की और है,इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के पहले सप्ताह में कर सकते हैं,फिलहाल अभी प्रधानमंत्री की भिलाई आने के तारीख और दिन तय नहीं हुआ है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि 30 जुलाई के बाद पीएम नरेंद्र मोदी कभी भी भिलाई आ सकते हैं।।।।

















