कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, समूहों की महिलाओं को ऋण राशि चेक, और ऋण माफी प्रमाण पत्र और टेबलेट वितरण
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् के तहत 10 संकुल स्तरीय संगठनों को सीआईएफ के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण किया गया। इन संगठनों के अंतर्गत 197 स्वसहायता समूह की 1182 महिलाएं शामिल हैं। वहीं विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 10 महिला स्वसहायता समूहों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए गए।
बिहान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु विकासखण्ड भरतपुर में संचालित उत्थान परियोजना के अंतर्गत चयनित संवर्गों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने टेबलेट वितरण किया गया। इसके तहत संकुल माड़ीसरई की 10 महिलाओं को टेबलेट वितरण किया गया। इसके साथ ही रस्साकशी, मेहंदी प्रतियोगिता आदि में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

















