सिमगा में मनाया गया परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम

सिमगा में मनाया गया परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम

15-Oct-2025    6:46:44 pm    56    सावन कुमार- संपादक

सिमगा, 15 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास विभाग सिमगा द्वारा आज परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल उपस्थित रहे। अध्यक्ष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल पांडे, जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे. जिला महामंत्री श्री हेम सिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास सभापति श्रीमती वीना हरिशंकर वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा चेलक,श्री अश्वनी पाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज टोंडे तथा ग्राम पंचायत कुकराचुंदा के सरपंच श्री रामकृष्ण ध्रुव उपस्थित रहे।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री गेंदराम नारंग सहित समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल जी ने सही पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतुलित आहार ही स्वस्थ समाज की नींव है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री अनिल पांडे जी ने राष्ट्रीय पोषण माह के महत्व पर चर्चा करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जनपद सभापति श्री चंद्रप्रकाश टोंडे जी ने बच्चों में कुपोषण उन्मूलन तथा शाला पूर्व शिक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शाला पूर्व शिक्षा में प्रयुक्त शिक्षण सामग्री एवं “रेडी टू ईट” से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं जनसमूह द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।