गुणवत्ता विहीन डामरीकरण सड़क निर्माण नगर निगम प्रशासन सुस्त डामरीकरण होने के चंद दिनों में ही उखड़ने लगी सड़क

गुणवत्ता विहीन डामरीकरण सड़क निर्माण नगर निगम प्रशासन सुस्त डामरीकरण होने के चंद दिनों में ही उखड़ने लगी सड़क

01-Apr-2023    10:44:39 pm    153    सावन कुमार- संपादक

एमसीबी (चिरमिरी) जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाले इकलौते नगर पालिक निगम चिरमिरी में इन दिनों सड़कों को चकाचक बनाने में नगर निगम चिरमिरी प्रशासन लगा हुआ है कहा जा सकता है कि चुनावी वर्ष होने के कारण आम जनता को बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं में स्वयं को निछावर करने की बात पर समर्पित होकर नगर निगम कार्य कर रही है लेकिन आपको बता दें कि वर्तमान समय में नगर पालिक निगम चिरमिरी की जो सड़कें डामरीकरण बनाई जा रही हैं वह गुणवत्ता विहीन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई है डामरीकरण की जा रही सड़कों कि जब बारीकी से तफ्तीश की गई तो सड़कें ऐसी है कि चंद दिन बीते ही उखड़ना शुरू हो गई है पत्रकार ने जब गाड़ी की चाबी से ही सड़क उखाड़ना शुरू की तो सड़कें उखड़ने लगी आपको बता दें कि नगर पालिक निगम चिरमिरी छोटा बाजार कॉलेज के पास - माइनस क्वार्टर की सड़कों की बात की जाए या फिर बड़ा बाजार से छोटा बाजार को मिलाने वाली पुलिया की बात की जाए सड़क का डामरीकरण गुणवत्ता विहीन होने के साथ कमीशन खोरी की भेंट चढ़ा हुआ है वहीं नगर निगम चिरमिरी के जब मुख्य अभियंता से बात की गई तो इंजीनियर  महाशय ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा साथ ही कमिश्नर जांच की बात करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया इस प्रकार से यह कहा जा सकता है कि नगर पालिक निगम चिरमिरी के 40 वार्डों की जनता के साथ सिर्फ खिलवाड़ किया जा रहा है सड़कों की दुर्दशा महज सप्ताह भर के अंदर ही उखड़ने लगी हैं लेकिन जांच करने की बात तो दूर इसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि वर्तमान समय में नगर पालिक निगम चिरमिरी के द्वारा बनाई जा रही सड़कें जहां एक तरफ गुणवत्ता विहीन निर्माण हो रहा है वही इसकी जांच करने वाले अधिकारी कमीशन खोरी के दलदल में इस कदर फंसे हुए हैं कि नोट की गड्डी के आगे कुछ नहीं दिखाई दे रहा है अब देखने वाली बात होगी कि जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाले इकलौते  नगर पालिक निगम क्षेत्र में डामरीकरण हो रही सड़कों की कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार पर कब और कैसे जांच हो पाएगी यह तो भगवान भरोसे है लेकिन एक बात कहना पड़ेगा कि चिरमिरी क्षेत्र में इन दिनों डामरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की भेंट चढ़ा रहे हैं और इसकी गद्देदार मलाई नगर निगम के अधिकारी ले रहे हैं