पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन चेताया आंदोलन का रास्ता अपनाने का

पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन चेताया आंदोलन का रास्ता अपनाने का

15-Jul-2025    3:43:55 pm    154    सावन कुमार- संपादक

भाटापारा में दिनों-दिन बिगड़ती पुलिस व्यवस्था और मीडिया के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर भाटापारा श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आज अडिशनल एसपी और एसडीओपी भाटापारा को ज्ञापन सौंपा।

पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। साथ ही, किसी भी अपराध या घटना की सूचना से मीडिया को जानबूझकर वंचित रखा जा रहा है, जिससे पत्रकारिता कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

संघ ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए तीन दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा में हालात में सुधार नहीं हुआ, तो भाटापारा श्रमजीवी पत्रकार संघ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेगा, जिसकी पहली कड़ी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपते समय पत्रकारों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसके साथ भेदभाव या कार्य में बाधा डालना निंदनीय है। पत्रकारों की इस चेतावनी से अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है।

???? मुख्य मांगें:

मीडिया को पुलिस कार्यवाही की जानकारी देने की पारदर्शी व्यवस्था बने

अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय और संवेदनशील पुलिसिंग

पत्रकारों के कार्य में हस्तक्षेप न हो


संघ ने कहा:
"यह आंदोलन किसी के विरोध में नहीं, बल्कि व्यवस्था के सुधार के लिए है। यदि हमारी बात नहीं सुनी गई, तो हमें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।"