रेलवे पार्षद व जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव के द्वारा नगर निगम जेसीबी मशीन से मैदान को कराया गया बराबर... रेती से भरकर लॉग जंप हाई जंप के लिए मैदान को किया गया तैयार...

रेलवे पार्षद व जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव के द्वारा नगर निगम जेसीबी मशीन से मैदान को कराया गया बराबर... रेती से भरकर लॉग जंप हाई जंप के लिए मैदान को किया गया तैयार...

28-Apr-2022    4:18:55 pm    124    Ibtesam Deshmukh

 बिलासपुर। आज रेलवे खोखो मैदान पर रेलवे के पार्षद व जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव भैया के द्वारा आज नगर निगम से जेसीबी मशीन से मैदान को बराबर कराकर लेबल किया गया एवम् वहां गड्ढा बनाकर* *निगम द्वारा रेती से भरकर लॉग जंप हाई जंप के लिए मैदान भी तैयार किया गया है। 


*जिससे वहां दैनिक अभ्यास करने के लिए खोखो लांग जंप हाई जंप , एवम् एथलीट के अभ्यास करने वाले सभी बच्चो को जो विभिन्न खेल प्रतियोगिता के तैयारी कर रहे है उनको इसका आने वाले दिनों में भरपूर लाभ होगा* ।

पार्षद अजय यादव दवरा लगातार रेलवे क्षेत्र में अनेक कार्य करते ही रहते है और खेल के प्रति उनका विशेष लगाव होने के कारण कई बच्चो एवम् खिलाडियों को खेल की सुविधा के साथ साथ फुटबाल , टी शर्ट , बैट बाल, कैरम,जैसे कई सामान बच्चो को उपहार में भी देते रहते है जिससे कि बिलासपुर में खेल और खिलाडी निरंतर आगे बढ़ता रहे । ऐसी खेल के प्रति सार्थक सोच रखने वाले अपने क्षेत्र के कार्यों में सक्रिय और खिलाड़ियों और खेल को प्रोत्साहन देने वाले पार्षद अजय यादव जी को 
वार्ड वासियों एवम् खिलाड़ियों ने पूरी टीम के तरफ से हृदय से आभार व्यक्त किया।