दिल्ली-NCR में बारिश का हाहाकार! यमुना उफान पर – आज शाम से बंद होगा लोहा पुल, बाढ़ का बड़ा खतरा
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार कर 205.81 मीटर तक पहुंच गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने और राहत शिविरों में जाने की अपील की है।
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ा
-
सुबह 7 बजे जलस्तर 205.75 मीटर और 9 बजे 205.81 मीटर दर्ज किया गया।
-
शाम तक जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है।
-
हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी ने खतरा और बढ़ा दिया है।
ओखला बैराज के सभी गेट खुले, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
-
यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए।
-
2 सितंबर शाम 4 बजे से पुराना लोहा पुल बंद कर दिया जाएगा।
-
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को हनुमान सेतु, राजा राम कोहली मार्ग और गीता कॉलोनी रोड की ओर डायवर्ट करने का आदेश जारी किया है।
सड़कें बनीं तालाब, जाम से जूझी दिल्ली
-
वसंत विहार, आईटीओ, मिंटो ब्रिज, पटपड़गंज, अकबर रोड और गीता कॉलोनी जैसे इलाकों में जलभराव।
-
कई घंटे तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।
-
नोएडा और गुरुग्राम में भी जलभराव की गंभीर स्थिति।
फरीदाबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
-
बीते 24 घंटे में जिले में 59.37 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-
धौज (110 मिमी) सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका रहा।
-
तापमान में भारी गिरावट, दिन और रात का अंतर सिर्फ 1 डिग्री रह गया।
प्रशासन का अलर्ट
-
दिल्ली सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव टीमें अलर्ट पर रखी हैं।
-
शाहदरा प्रशासन ने साफ किया है कि लोहा पुल से आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।
-
निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है।
-
दिल्ली में टेंट की व्यवस्था
शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट ने घोषणा की है कि 2 सितंबर शाम 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद रहेगी। वहीं गाजियाबाद प्रशासन ने भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए एडवायजरी जारी की है। इस बीच, दिल्ली में अधिकारियों ने यमुना के आसपास रहने वाले लोगों के लिए राहत शिविरों का इंतजाम किया है। इन शिविरों में खाने-पीने का सामान, पानी और टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी की टीमें लगातार प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में जुटी हैं। इसके अलावा, यमुना के जलभराव में फंसे लोगों और जानवरों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति में जानमाल की हानि न हो।
भारी बारिश का अलर्ट
हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों और राहत शिविरों में जाने की अपील की है। दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हैं, जबकि पुलिस और आपदा प्रबंधन दल जलभराव और फंसे लोगों को निकालने में लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक दिल्ली में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसका असर ट्रैफिक और सामान्य जीवन पर और गंभीर हो सकता है।
प्रशासन की एडवायजरी
लोग रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया पर ऑफिशियल चैनलों से बाढ़ की स्थिति पर लगातार अपडेट लेते रहें।
पहले से ऊंची जगहों को पहचान लें और वहीं जाने की तैयारी करें।
सूखी खाने की सामग्री (बिस्किट, लाई, भुने चने) इकट्ठा रखें।
जरूरी दस्तावेज़ (राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक आदि) वॉटरप्रूफ बैग में रखें।
क्लोरीन, ओआरएस और जरूरी दवाइयां पहले से रखें।
गर्भवती महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन और बुजुर्गों को तुरंत ऊंची जगहों पर पहुंचाएं।
किसी भी आपात स्थिति में 108 या 102 पर कॉल करें।
जिला मुख्यालय के नंबर 0120-2989032, 2986150 या टोल फ्री नंबर 1077 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

















