रायपुर,विशाल निःशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य शिविर चश्मा वितरण भारतीय जनता पार्टी आपदा प्रबंधन द्वारा
500 से अधिक लोगो के आखों की जांच कर निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आपदा प्रबंधन एवं सहायता और शंकर नगर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उदघाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और महामंत्री संघठन पवन साय ने किया सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर में भीड़ उमड़ने लगी शिविर में आंखों की निःशुल्क जांच उपरांत उन्हें निःशुल्क चश्मे का वितरण किया गया शिविर के समापन तक 536 लोगो को मुफ्त चश्मा प्रदान किया गया साथ ही आँखों की जांच उपरांत जिनकी आखों में मोतियाबिंद की रिपोर्ट आई उनका रजिस्ट्रेशन कर उनका मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा स्वास्थ्य शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ कर्तव्य कावड़िया और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पारुल जैन ने भी अपनी सेवाएं दी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव से ने शिविर का उदघाटन करते हुए कहा की

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग तपस्या का था देश की एकता अखंडता के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया भाजपा के कार्यकर्ता आज उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र ही नही बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी भूमिका अदा कर रहे है जिसका प्रत्यक्ष उदहारण यह जांच शिविर है स्वास्थ्य शिविर में भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष श्रीचन्द सुंदरानी भाजपा आपदा प्रबंधन एवं सहायता के प्रदेश संयोजक लोकेश कावड़िया जयंती पटेल प्रफुल विश्वकर्मा अमरजीत सिंह छाबड़ा किशोर महानन्द अंजय शुक्ला शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर मिली बनर्जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण और स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टरों की टीम उपस्थित थी









-Banner.jpg)








