रायपुर का नाम रोशन: NIT-FIE को मिलेगा ‘नेशनल इन्क्यूबेटर अवॉर्ड’, जानिए किस काम से जीता देशभर का दिल…
रायपुर, 04 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (FIE) को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह सम्मान 13 सितंबर को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।
???? क्यों मिल रहा है पुरस्कार?
FIE को यह सम्मान छत्तीसगढ़ में 40 से अधिक स्टार्टअप्स को तकनीकी सहयोग, मार्गदर्शन और इकोसिस्टम सपोर्ट देने के लिए दिया जा रहा है। संस्था ने स्वास्थ्य, डीप-टेक, क्लीन टेक, एनालिटिक्स और ICT जैसे विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप्स को खड़ा करने में अहम योगदान दिया है।
✨ CM विष्णुदेव साय की बधाई
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर कहा – “एनआईटी रायपुर-FIE को मिला यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह न सिर्फ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि राज्य को नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।”
???????? NIT रायपुर की बड़ी उपलब्धि
-
मार्च 2021 में गैर-लाभकारी संस्था के रूप में हुई स्थापना।
-
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की राष्ट्रीय नवाचार विकास और दोहन पहल (निधि योजना) के तहत संचालन।
-
अब तक 35+ स्टार्टअप्स को मिला सहयोग।
-
गवर्नेंस और मेडिकल डिवाइस निर्माण से लेकर क्लीन टेक और डीप-टेक क्षेत्रों तक सक्रिय स्टार्टअप्स।
???? टीम और नेतृत्व
संस्थान का संचालन डॉ. एन. वी. रमना राव (निदेशक) और डॉ. समीर बाजपेयी (कैरियर डेवलपमेंट सेंटर प्रमुख) के नेतृत्व में हो रहा है। वहीं डॉ. अनुज कुमार शुक्ला, श्री पवन कटारिया और सीईओ श्रीमती मेधा सिंह मिलकर इस इन्क्यूबेटर को नई ऊंचाई दे रहे हैं।
???? युवाओं के लिए अवसर
एनआईटी रायपुर-FIE स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को कंपनी बनाने, टेक्नोलॉजी मार्गदर्शन और निवेश नेटवर्किंग तक हर तरह का सहयोग देता है।

















