क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

06-Aug-2022    3:41:40 pm    82    Sawankumar

 रायपुर / छत्तीसगढ़


वाइट कलर क्राइम की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि बिना किसी को मारे अपने मकसद में आप कामयाब हो जाते हैं इसीलिए बड़ी तेजी से वाइट कलर क्राइम  से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं.रायपुर पुलिस ने 4 लोगों के एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारियां लेकर कार्ड से लाखों रुपए उड़ा लेते थे ऐसी ही एक मेडिकल व्यवसाई को इन्होंने फोन लगाकर
 
 
तकरीबन ₹200000 की चपत लगाई है फिलहाल दिल्ली से संचालित होने वाला यह गिरोह राजधानी रायपुर के पुलिस के गिरफ्त में है पुलिस का दावा है कि सभी राज्यों में उन्होंने इस तरह के अपराध को अंजाम दिया है और तकरीबन 50 से ज्यादा लोगों को इन्होंने अपने ठगी का शिकार बनाया है फ़िलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और पुलिस को उम्मीद है कि कई इनके पकड़े जाने के बाद  और लोग भी सामने आएंगे बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल