रायपुर टिकरापारा ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, महिला मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार

रायपुर टिकरापारा ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, महिला मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार

14-Mar-2026    8:58:53 pm    74    सावन कुमार- संपादक

राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में स्थित देवपुरी ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 लाख 33 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, ज्वेलरी दुकान संचालक की शिकायत पर धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में बड़ी सफलता मिली।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के दुर्ग क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद दुर्ग पुलिस के साथ समन्वय कर टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने का रानी हार, चांदी की पायल, अंगूठी समेत अन्य जेवरात बरामद किए गए।
 
पुलिस ने इस मामले में कमलेश्वरी साहू और मेष राम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किए गए जेवरात की कुल कीमत करीब 5 लाख 33 हजार रुपये बताई जा रही है।
फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर शहर में हुई अन्य चोरियों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।