रायपुर: लैब अटेंडेंट भर्ती के लिए काउंसलिंग 1 और 2 अप्रैल को, अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म देखे सूची

रायपुर: लैब अटेंडेंट भर्ती के लिए काउंसलिंग 1 और 2 अप्रैल को, अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म देखे सूची

28-Mar-2026    7:18:52 pm    71   

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संचालनालय ने प्रयोगशाला परिचारक (लैब अटेंडेंट) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी है।

लंबे समय से प्रतीक्षित इस प्रक्रिया के तहत मेरिट सूची में शामिल 430 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया 01 एवं 02 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग
 
नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन, ब्लॉक-3 में संपन्न होगी।
प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए काउंसलिंग को दो दिनों में कुल चार शिफ्टों में विभाजित किया गया है।
 
संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग पूरी तरह से मेरिट और रोस्टर नियमों के आधार पर होगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित रैंक के
 
अनुसार तय तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को उनके पदस्थापना स्थल (पोस्टिंग प्लेस) का चयन करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।