छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए  राजीव शुक्ला एवं श्रीमती रंजीत रंजन निर्वाचित.

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए राजीव शुक्ला एवं श्रीमती रंजीत रंजन निर्वाचित.

03-Jun-2022    6:16:36 pm    76    Sawankumar

रायपुर/ छत्तीसगढ़



छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के द्विवार्षिकी निर्वाचन में श्री राजीव शुक्ला एवं श्रीमती रंजीत रंजन आज निर्वाचित घोषित किये गये। श्रीमती  रंजीत रंजन को निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश शर्मा ने  निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदाय किया। श्री राजीव शुक्ला की ओर से श्री सुधीर शुक्ला ने निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश शर्मा से निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया । राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश शर्मा ने दोनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर, मान. संसदीय कार्यमंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मान. विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा एवं श्री विकास उपाध्याय उपस्थित थे।