राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय खेल प्रतियोगिता...विधायक बने रेफरी-बच्चों के साथ खेला बांटी...

राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय खेल प्रतियोगिता...विधायक बने रेफरी-बच्चों के साथ खेला बांटी...

07-Oct-2022    6:17:56 pm    56    Ibtesam Deshmukh

 *छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23*


*जीवन में पढ़ाई के साथ अब खेल का अहम महत्व है खेल से आप मान, सम्मान के साथ तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहता है-विधायक गुलाब कमरो*


*राज्य सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेल गतिविधियो को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतियोगियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलो के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का ग्राम पंचायत बौरीडॉड़ में सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक माननीय गुलाब कमरो,जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह,नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी,सरपंच श्रीमती निविस लकड़ा,सन्तोष सिंह,उप सरपंच सूर्य नारायण राजवाड़े,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष सुजीत कुजूर,नप खोंगापानी नेताप्रतिपक्ष जगदीश मधुकर, महिला कांगेस अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा दास,गायत्री सिंह,डॉ शेष तिवारी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोती सिंह,सम्मानीय जनप्रातिनिधि, खेल प्रेमी व ग्रामीणजनों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का हुआ आगाज*

*इस छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेल में कबड्डी,खो खो, लंगड़ी दौड़,फुगड़ी,गिल्ली डंडा,लम्बी कूद,ऊंची कूद,भौरा,बांटी,कीत कीत,जैसी विभिन्न खेल का आयोजन किया जा रहा*