राजनादगाव- अवैध शराब विक्रय पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही।

राजनादगाव- अवैध शराब विक्रय पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही।

03-May-2023    11:07:53 am    95    सावन कुमार- संपादक

राजनांदगांव पुलिस  अधीक्षक  अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार  जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ एमन कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर अवैध कारोबारियो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में मुखबीर के बताये स्थानो पर दबिश दी गयी है आरोपी उत्तम चतुर्वेदी पिता पुन्दूक राम चतुर्वेदी निवासी कल्याणपुर के कब्जे से 09 बॉटल गोवा अग्रेजी शराब, त्रिलोकी लहरे पिता राजाराम लहरे निवासी कल्याणपुर के कब्जे से 20 पौवा देशी शराब, अर्जुन मंडावी पिता रामदयाल के कब्जे से 21 पौवा देशी शराब, जगदीश कंवर पिता सुखराम कंवर निवासी बेलगांव के कब्जे 13 पौवा देशी शराब जप्त कर आरोपियो के विरूध्द पृथक पृथक अपराध दर्ज कर  विवेचना में लिया गया धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाही कर आरोपीयों को उप जेल डोंगरगढ मे दाखिल की गयी है।