राजनांदगांव/लगभग 10 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद/ नडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

राजनांदगांव/लगभग 10 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद/ नडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

16-Sep-2023    4:46:37 pm    28    Ibtesam Deshmukh

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में लगातार जिला पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ,साथ ही अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.... जिसके तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक गांजा तस्कर को गांजे की तस्करी करते हुए बस से गिरफ्तार किया है.... पकड़े गए गांजा तस्कर का नाम अनिकेत वर्मा है जो ग्वालियर एमपी का निवासी है.... आरोपी के पास से पुलिस में एक बैग से लगभग 10 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद किया है वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है....