सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों के भविष्य को नई दिशा देने का बड़ा फैसला लिया है
सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों के भविष्य को नई दिशा देने का बड़ा फैसला लिया है।केन्द्र के केवीके चलता में आयोजित एक खास बैठक में उन्होंने क्षेत्र के सभी ब्लॉकों से चुने हुए किसानों को एक साथ बुलाया और उनसे सीधा संवाद किया।इस बैठक का मकसद था सिर्फ धान की पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें, बल्कि उन्नत और विविध खेती की ओर बढ़ें, ताकि किसानों की आय कई गुना बढ़े और गांवों में रोजगार के नए रास्ते खुलें।विधायक की घोषणा है कि चयनित किसानों को राज्य से बाहर विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

प्रशिक्षण में शामिल होंगेअंगूर की आधुनिक खेती अनार की उच्च गुणवत्ता वाली खेती केला और फूलों की खेती पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन और सूकर पालन यह सब देश के उन राज्यों में जाकर सीखा जाएगा, जहाँ ये फसलें और व्यवसाय सफलता के नए कीर्तिमान बना रहे हैं।विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा हमारे किसान देश के अलग-अलग हिस्सों में जाएंगे, वहाँ की उन्नत तकनीक सीखेंगे और फिर सीतापुर लौटकर इसे लागू करेंगे। इससे न केवल उनकी फसलें बेहतर होंगी,बल्कि पूरे क्षेत्र के अन्य किसान भी प्रेरित होंगे।

बैठक में मौजूद किसानों के चेहरों पर उत्साह साफ दिख रहा था। वे मानते हैं कि यह पहल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और सीतापुर को कृषि का नया केंद्र बना देगी।प्रशिक्षण लेने वाले किसान आगे चलकर अपने साथी किसानों को भी ट्रेनिंग देंगे और उन्नत खेती का जाल पूरे क्षेत्र में फैलाएंगे।

















