हापुड़ में रामलखन हत्याकांड का हुआ खुलासा प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई ने फावड़े से की थी हत्या
खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने राम लखन हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या आरोपी बड़े भाई यशपाल को हत्या में इस्तेमाल किए गए फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हापुड एएसपी विनीत भटनागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि बड़े भाई यशपाल ने शराब के नशे में प्रॉपर्टी विवाद के चलते छोटे भाई राम लखन की फावड़े से मार कर हत्या कर दी थी। आज बहादुरगढ़ पुलिस ने हत्यारोपी भाई यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है राम लखन शराब पीने का आदी था और मनमाने ढंग से प्रॉपर्टी को बेच रहा था इसी बात को लेकर यशपाल और राम लखन के बीच आपस में विवाद हुआ पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब की और उसके बाद विवाद होने पर दोनों में मारपीट हुई इसके बाद यशपाल ने फावड़े से राम लखन को मौत के घाट उतार दिया।

















