20 घण्टे में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
आप को बता दे कि पीडिता डभरा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि करीब 02-03 वर्षो से पीड़िता की पहचान ग्राम कटौद निवासी नितिश सिदार पिता प्यारेलाल उर्फ बौरा सिदार के साथ हुई थी! तब से नितिश ने पीडिता को पसंद करता है ,शादी करना चाहता हूँ कहकर हमेशा आई लव यू बोलता था! रात्रि दो बजे नितिश सिदार पीडीता के घर आया और शादी करने का झांसा देकर जबरन अपने मोटर सायकल में बैठाकर भगा ले गया।
ग्राम कटौद पहुचने के पहले भाठापारा के आम बगीचा में ले जाकर जबरन तीन बार बलात्कार किया और पीडिता को रात भर वही रखा था ।फिर सुबह करीब तीन बजे अपने ग्राम कटौद ले गया जहां नितिश सिदार के माता पिता पिडिता कॊ घर से भगा दिये नितिश सिदार अपनी मोटर सायकल को चालू कर पीडिता को अकेली छोड़कर भाग गया।पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डभरा द्वारा मामले में विशेष रूची लेकर आरोपी का पतासाजी किया गया ।आरोपी नितिश सिदार पिता प्यारेलाल उर्फ बौरा सिदार उम्र 22 वर्ष साकिन कटौद थाना डभरा को अभिरक्षा में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर पीड़िता को जबरन बैठाकर भगा ले जाकर जबरदस्ती पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया,आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया|

















