धान खरीदी पंजीयन संबंधी शिकायतों के निराकरण 21 नवंबर तक
कोरिया 17 नवम्बर 2022/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन का काम कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के ज़रिए 31 अक्टूबर तक किया जाना था। लेकिन इस समय सीमा के बाद भी पंजीयन के लिए छूटे हुए किसान, नए किसान पंजीयन, पंजीयन में शून्य रकबा या रकबा कम होना, खरीदी केंद्रों से छूटे हुए गांवों की मैपिंग या गांवों का खरीदी केंद्र परिवर्तन, वन अधिकार पट्टा, डूबान क्षेत्र से संबंधित पंजीयन आदि के कुछ मामले बचे हुए थे। इसके लिए पंजीयन एवं मामलों के निराकरण करने की अनुमति देते हुए प्रदेश में राज्य शासन ने आगामी 21 नवंबर तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को अवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये है।

















