ग्राम पंचायत आंवरी के निवासियों को बारिश के दिनों में मजबूरी बस टूटे पुल से गुजरना पड़ रहा है
कोंडागांव जिले के ब्लाक केशकाल में ग्राम पंचायत आंवरी से दीपनार मार्ग पर स्थित पुल की खस्ता हालत से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 15 साल पहले बनाया गया यह पुल अब जर्जर हो कर धसक चुका है।
। यह पुल के दसकने से इस मार्ग से होकर गुजरने वाले तमाम तरह की राहगीरों को परेशानी तो हो ही रही है साथ ही स्कूली बच्चों, किसानों और शिक्षकों का मुख्य रास्ता है। अब शाला प्रवेश उत्सव के दौरान छात्रों को इसी पुल से होकर स्कूल जाना है, जो उनकी सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

ग्रामीणों का कहना है कि फूल दो वर्ष पूर्व गिर चुका है एवं बारिश के मौसम में पुल पूरी तरह से बेकार हो चुका है। इससे गांव का संपर्क टूट जाएगा। ग्राम पंचायत आवरी के आश्रित ग्राम टीपपारा में बच्चों की पढ़ाई और किसानों के खेती के काम प्रभावित होंगे। साथ ही बीमार लोगों को भी परेशानी हो रही है क्योंकि यही एक मार्ग है जहां पर आश्रित ग्राम के गुजरते हैं और ग्राम बावड़ी की लगभग 1500 की आबादी में रहते हैं और सीधा-सीधा इनका संपर्क ग्राम पंचायत मुख्यालय से कट जाएगा ग्राम वासियों ने कई दफे अधिकारी व ग्राम पंचायत को अवगत कराया मगर सभी ने प्रधानमंत्री सड़क होने का हवाला दिया ।










-Banner.jpg)







