इस्तिफा और पार्टी बदल/भाजपा को बड़ा झटका
गरियाबंद/विन्द्रानवागढ में भाजपा को आज तगडा झटका लगा है टिकट वितरण से नाराज भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी माँझी अपने सौ से अधिक समर्थको के साथ आप पार्टी का दामन थाम लिया है।
वही बाबा उदयनाथ, वर्तमान विधायक डमरूधर पुजारी और भाजपा अजजा मोर्चा के जिला पदाधिकारी हलमन ध्रुवा भी भाजपा से नाराज चल रहे हैं।टिकट वितरण को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ता और मतदाताओ की भारी नाराजगी से भाजपा का अभेद किला में सेंदमारी की संभावना बढ गयी है जिसे लेकर इसबार भाजपा के लिये डगर आसान नही है।
नाराज भागीरथी के साथ चवन दास वैष्णव अभिनव सोनी भी आप मे शामिल हो गये है। भाजपा के कद्दावर नेता भागीरथी ने 10:30बजे पार्टी से इस्तिफा दे दिया और 11बजे आप का दामन थाम लिया है।
शुरू से कार्यकर्ता विधान सभा के उम्मीदवारी के लिये नये चेहरे की माँग कर रहे थे, हाईकमान ने एक नही सुनी और पार्टी ने गोवर्धन माँझी को प्रत्याशी बनाया।
इस बात से क्षेत्र में भारी नाराजगी है।सूत्रो से मिल रही जानकारी के अनुसार सिलसिला यहाँ पर नही रूकेगा अब तो कई कार्यकर्ता के पार्टी छोडने की बात सामने आ रही है ।










-Banner.jpg)







