महिलाओं का सम्मान करना ही नवरात्रि का सच्चा अर्थ - डॉ रश्मि सोनकर।

महिलाओं का सम्मान करना ही नवरात्रि का सच्चा अर्थ - डॉ रश्मि सोनकर।

01-Oct-2022    4:07:06 pm    81    Sawankumar

मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़


 

 

आप को बता दे कि स्त्री सबसे ज्यादा धैर्यवान, सहनशील,स्नेहिल है इसलिए तमाम मुश्किलों के बाद भी स्त्री समाज में अपना अस्तित्व बनाए हुए है। स्त्री से धरती पर जीवन की खुशियाँ, समाजिक संस्कार, संस्कृति बची हुई है।प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री राम मंदिर प्रांगण मे गरबा महोत्सव में अपने उद्बोधन में अध्यक्ष प्रबल स्त्री फाउंडेशन डा.रश्मि सोनकर ने कहा कि अगर कहें कि स्त्री से ही धरती पर जीवन है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।इस अवसर पर नगर की प्रथम महिला नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि स्त्री अगर दयालु, स्नेहिल है तो जरूरत पड़ने पर महाकाली भी बन जाती है इसलिए हमारी संस्कृति में सदैव स्त्री को पूज्य माना जाता है। देवियों को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक आयोजन चलते हैं।गरबा महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड और नगद राशि से पुरुस्कृत किया गया। शानदार लाइटिंग व बेहतरीन डीजे ने सबका मन मोह लिया। प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री राम मंदिर प्रांगण मे गरबा महोत्सव की धुम रही। शहर की महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे शहर की प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजुलिका करण, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्य्क्ष प्रभा पटेल, लायंस क्लब और समाज सेवी संगीता शर्मा, श्रीमती रत्ना शर्मा, व्यापारी आकाशदीप क्लाथ की संचालिका श्वेता पोद्दार ने मंच की शोभा बढ़ाई।सिंगल व ग्रुप गरबा प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बना रहा। ग्रुप मे प्रथम अग्रोहा व डेविल्स क्वीन रही जिन्हें स्मृति चिन्ह के साथ नगद राशि सिंगल गरबा मे प्रथम आशी कक्कड़ रही।कार्यक्रम मे जज के रुप मे सुमन अग्रवाल, बबिता अग्रवाल व रजनी अग्रवाल रही। प्रबल स्त्री फाउंडेशन की पुरी टीम शीला सिंह, प्रतिमा प्रसाद, निशा अरोड़ा, गंगा ताम्रकर, मधु केसरवानी, उर्मिला राव, सुनिता नेताम , ज्योति मांझी, नीलम सोनी, दीक्षा सोनी व अन्य उपस्थित रहे।