क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा में समीक्षा बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यपालक निदेशक (ईडी) श्री संजय पटेल ने बिलासपुर रीजन के सभी अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यों की समीक्षा की।
श्री पटेल ने बकाया वसूली, लाईन लॉस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, स्पॉट बिलिंग, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लॉस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अति. मुख्य अभियंता श्री पी.के. कश्यप, अधीक्षण अभियंता, श्री जी.पी. सोनवानी, श्री एस. के. दुबे, श्री बी. पी. जायसवाल एवं क्षेत्र के सभी कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे।









-Banner.jpg)








