भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
कोरिया

आज दिनाँक 19/09/2021 को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संयोजक डॉ भगवान प्रसाद एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीचंद मखीजा जी के दिशा निर्देश पर तथा कोरिया जिला अध्यक्ष श्री महेश प्रसाद के अध्यक्षता में हसदेव गेस्ट हाउस में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई जिसमें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में कोरिया जिले के पत्रकारों ने संघ की नीति और रीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की । समीक्षा बैठक में संघ की पिछली कार्यकारणी एवं आगे की कार्यविधि की चर्चा की गई । इस कार्यक्रम में सत्येंद्र सोनी( जिला महामंत्री) सावन कुमार (जिला कोषाध्यक्ष) बाला राव, मुस्ताख़ कुरैशी, इलियास अहमद, कविराज विश्वकर्मा, अयूब अंसारी, राम लखन यादव, कमलेश एक्का, विजय यादव, आशीष कुमार, हरिहर बेहरा , देवाशीष गाँगुली, सुरेश कुमार , विशेष रूप से सम्मिलित
रहे ।

















