कोरिया में धूमधाम से मनाया गया चावल उत्सव 172 उचित मूल्य दुकानों में समय पर भंडारण, 664 कार्डधारियों को किया गया चावल वितरण

कोरिया में धूमधाम से मनाया गया चावल उत्सव 172 उचित मूल्य दुकानों में समय पर भंडारण, 664 कार्डधारियों को किया गया चावल वितरण

08-Apr-2026    7:01:19 pm    46    सावन कुमार- संपादक

कोरिया, 08 अप्रैल 2026/* शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में माह की 7 तारीख को 'चावल उत्सव' का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा समय-सीमा की बैठक में खाद्य अधिकारी एवं जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम को समय पर खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

 
इन निर्देशों के पालन में जिले की सभी 172 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अप्रैल माह का चावल समय पर भंडारित किया गया। इसके बाद 7 अप्रैल को जिले में 664 राशन कार्डधारियों को चावल का वितरण कर उत्सव मनाया गया। प्रशासन की  समयबद्ध व्यवस्था के कारण हितग्राहियों को बिना किसी परेशानी के खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से आम नागरिकों तक पहुंचा है।