देर रात खून से सनी सड़क… पिता-पुत्र पर चाकू-रॉड से हमला, मां को भी बेरहमी से पीटा

देर रात खून से सनी सड़क… पिता-पुत्र पर चाकू-रॉड से हमला, मां को भी बेरहमी से पीटा

08-Sep-2025    3:30:41 pm    14    Anita nishad

 दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में आधी रात परिवार पर हुआ हमला इलाके में दहशत फैलाने वाला रहा। युवक विकास मिश्रा पर पहले चाकू से वार किया गया, फिर बीच-बचाव करने आए पिता और मां पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला किया। पिता के कंधे पर गहरा घाव लगा और उन्हें दुर्ग रेफर करना पड़ा। मां को बाल पकड़कर पीटा गया जबकि विकास की आंख के पास चोट आई।

पुलिस ने तीनों आरोपी – पंकज साहू, सागर और आकाश राजपूत उर्फ लालू – को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ BNS की धारा 109(2)-BNS (जानलेवा हमला) और धारा 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की नीयत से हमला किया और कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई होगी।