बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता के कांग्रेस में शामिल होने सुगबुगाहट तेज...

बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता के कांग्रेस में शामिल होने सुगबुगाहट तेज...

22-May-2023    7:45:17 pm    148    सावन कुमार- संपादक

बता दे कि सियासतदानों मैं एक खास बात होती है कि वह हवा का रुख भी भाप लेते हैं जल्दी छत्तीसगढ़ में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की होड़ लगी हुई है हवा का रुख देखने के बाद कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और आने वाले दिनों में कई नेता शामिल होंगे खास बात यह है कि इनमें बीजेपी के आला नेता भी शामिल है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही यह माना जा रहा है कि बीजेपी और भी मंत्री कांग्रेस में शामिल हो सकते है। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री  आदिवासी नेता ननकी राम कंवर का नाम भी सामने आ रहा है। सीएम भूपेश बघेल लगातार एक मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ के रामपुर विधानसभा के दौरे पर रहेंगे ऐसे में ये कायस लगाया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता ननकी राम कंवर सीएम से मुलाकात कर सकते है। बीजेपी में वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी में ननकी राम कंवर का भी नाम शामिल है जो अपनी नाराजगी पार्टी पर दिखाते रहते है। सीएम ने ननकी राम कंवर के ही विधानसभा क्षेत्र रामपुर में आज भेंट मुलाकात करने जा रहे है। सीएम ने जब पूछा गया तो सीएम ने कहा मैं उनके विधानसभा क्षेत्र रामपुर में रहूंगा। अगर वो आएंगे तो उनका स्वागत है.l। बता दें कि ननकी राम कंवर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व गृहमंत्री हैं। 

बता दे कि नंदकुमार साय भी भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता रहे है, लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। नंदकुमार साय खुद को भाजपा में उपेक्षित मानने लगे थे। वहीं ननकी राम कंवर भी कई मौकों पर अपनी नाराजगी भाजपा के नेताओं को लेकर जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के बाद अब यही सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस में क्या भाजपा के कुछ और आदिवासी नेताओं की एंट्री होने वाली है?