खराब सड़क को लेकर ग्रामीण महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

खराब सड़क को लेकर ग्रामीण महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

22-Jun-2025    2:58:30 pm    66    सावन कुमार- संपादक

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटिंदा में ग्रामीण महिलाओं ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया,

महिलाओं ने सड़क पर धान की रोपाई करते हुए अपनी मांग रखी कि जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण किया जाए,

कटिंदा मेन रोड से चार मोहल्ले को जोड़ने वाली सड़क बारिश में पूरी तरह से खराब हो गई है, सड़क में गड्ढे बने हुए हैं, और पानी भरने के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है,

बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में और छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी समस्या होती है,

जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं सवाल,

ग्रामीणों की मांग, मांग नहीं मानी जाती है, तब तक वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।