बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कालेज के फ्रेशर पार्टी के चीफ गेस्ट बने सम्पत अग्रवाल
रिपोर्ट - लोकनाथ खूंटे

रायपुर : बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में एमएससी, बीएससी और पीबीबीएससी, एनएसजी की फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संपत अग्रवाल शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान अंतिम वर्ष के छात्रों ने तिलक लगाकर नए छात्रों को उनके आने वाले कल की शुभकामनाएं दी। रायपुर स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्पत अग्रवाल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नीता नायक ने छात्रों को मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर का पुरस्कार दिया गया.
अग्रवाल ने सभी नए छात्रों का अभिनंदन कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर डायरेक्टर नितिन सर निदेशक, कविता सिंह तोमर वाइस प्रिंसिपल, सरिता मोहंती एच.आर. हेड, सलोमी एम्ब्रोस एनएसजी अधीक्षक, मिस सरोजिनी पटेल सहायक एनएसजी अधीक्षक, जीनत मैम एच.आर. डिपार्टमेंट हॉस्पिटल मुख्य रूप से उपस्थित थे.