सम्पत ने विभिन्न ग्रामो का दौरा कर कोरोना से पीड़ित जनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली*

सम्पत ने विभिन्न ग्रामो का दौरा कर कोरोना से पीड़ित जनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली*

27-Jun-2021    10:14:34 am    79    Sawankumar

रिपोर्ट- लोकनाथ खूंटे

ग्रामीणों से चर्चा कर उनके समस्याओं को परिचित हो जल्द निराकरण की बात कहीबसना विधानसभा क्षेत्र में कोरोना से प्रभावित परिवारों और जिन्होंने इस कोरोना काल में अपने परिजन खोए है। उन परिवार जनों  से मुलाकात करने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बसना के श्री सम्पत अग्रवाल जी ने ग्राम छाता मौहा ,लोहराकोट, भोकलूडीह,मेंमरा, पाटनदादर ,खैरखूँटा सहित विभिन्न ग्रामों में सघन संपर्क करते हुए कोरोना से पीड़ित परिवार जनो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनकी समस्या जानकर  जल्द निराकरण की बात कही ।   वही जिन परिवारों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की । वही श्री अग्रवाल जी ने ग्राम के प्रमुख जनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली ।     जिनमे सोनू छाबड़ा , गोविंद साहू , लोकनाथ खुंटे,शंकर लहरे, गुडलक बारीक, निर्मल यादव, फगुलाल साहू ,पंचानंद यादव, जुगल किशोर साहू सहित   नीलांचल सेवा समिति के सदस्य गण ,वरिष्ठ जनों की  उपस्थित रही ।