सरभोका पी.एच.ई डैम बना सुसाइड, मर्डर पॉइंट
आपको बता दें कि नगर निगम चिरमिरी अंतर्गत सरभोका पीएचपी डेम है इस डेम से पूरे नगर निगम चिरमिरी एवं सरभोका क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है।सरभोका डैम की बात करें तो आए दिन यहां सुसाइड या मर्डर की घटना सामने आती है। आंकड़े की बात करें तो लगभग साल में तीन से चार केस यहां पर हो जाते हैं।मगर पी.एच.ई विभाग या पुलिस प्रशासन की तरफ से इस पर निगरानी या देखरेख की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। आए दिन सुसाइड एवं मर्डर के केस सामने आते रहते हैं।
आज की बात करें तो सरभोका डैम में फिर से एक युवती की तैरती हुई लाश मिली है।

ग्राम सरभोका डेम में युवती का तैरता शव मिलने से सनसनी फैल गया ग्रामीणों के द्वारा पुलिस चौकी नागपुर को सूचना दी गई कि ग्राम सरभोका डैम में युवती का शव तैरता हुआ पानी के एक किनारे पर दिखाई दे रहा है जिस पर नागपुर चौकी और पोड़ी थाना की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मौका का जायजा लिया तो पता चला कि शव नाबालिक युवती कुमारी आरती जैसवाल का है परिजनों के समक्ष डैम के पानी से ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और मौके पर ग्रामीणों के बीच पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना शेष है। साथ में पढ़ाई करने वाले छात्रों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस थाना प्रभारी पोडी के द्वारा परिजनों से पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह वियान्ननी हाई सेकेंडरी स्कूल सरभोका में कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तरिण कर अपना रिजल्ट लेने के नाम से घर से अपने परिजनों से पैसा लेकर नाबालिक युवती कुमारी आरती अपने घर से आई थी। फिलहाल पुलिस अवि विवेचना में लेते हुए जांच में जुटी है।









-Banner.jpg)








