सरोज मानिकपुरी बनी प्रेम नगर इकाई की कांग्रेस पार्टी से ब्लॉक अध्यक्ष
सूरजपुर - राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक महिला की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे एवं छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी व जिलाध्यक्ष अरविंद पाठक के अनुशंसा से ब्लॉक इकाई प्रेमनगर के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सरोज मानकपुरी को नियुक्त किया गया है,
ज्ञात हो कि श्रीमती सरोज मानिकपुरी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में जुड़ी हुई है, उनकी सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भरोसा कर उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है, इस नियुक्ति पर दीपन दास मानिकपुरी, बहादुर सिंह, महेंद्र , अमर सिंह, दिनेश, रमेश एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है,

















