ग्राम पंचायत कोर्रा में सरपंच पर अनियमितताओं का आरोप कलेक्टर को सौंपा गया संयुक्त ज्ञापन
जिला धमतरी के ग्राम पंचायत कोर्रा में सरपंच के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
ग्रामवासियों ने कलेक्टर को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपकर पंचायत भृत्य, नल जल आपरेटर, पेंशनधारियों और ग्रीन आर्मी की महिलाओं के भुगतान में देरी की शिकायत की है...
ज्ञापन के अनुसार, पंचायत भृत्य और नल जल आपरेटर का पिछले छह महीनों से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनके परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा ...

इसके अलावा, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विकलांग पेंशन की राशि भी पिछले तीन महीनों से रुकी हुई है....ग्रामवासियों का आरोप है कि पंचायत में राशि उपलब्ध होने के बावजूद सरपंच चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। पंचायत सचिव ने भी सरपंच की उदासीनता की पुष्टि की है..
साथ ही, ग्रीन आर्मी की महिलाओं, जो गांव में कचरा संग्रहण का कार्य करती हैं, ने बताया कि उनका लगभग 90,000 रुपये का मानदेय पिछले छह महीनों से बकाया है... पूर्व सरपंच के कार्यकाल में समय पर भुगतान होता था, लेकिन वर्तमान सरपंच और उनके पति कामड़े द्वारा असहयोगात्मक रवैया अपनाने और चेक पर हस्ताक्षर न करने के कारण भुगतान रुका हुआ है......
ग्रामवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि सरपंच के खिलाफ त्वरित जांच की जाए और पंचायत कर्मचारियों, पेंशनधारियों तथा ग्रीन आर्मी की महिलाओं को उनका बकाया भुगतान शीघ्र दिलाया जाए....

















